हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हाफिजपुर पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर एक तमंचा व कारतूस बरामद किए है। थाना हाफिजपुर पुलिस मोरपुरा अंडरपालस के निकट गश्त कर रही थी कि पुलिस ने पूछताछ हेतु एक संदिग्ध को पकड़ लिया। पुलिस ने आऱोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा व दो कारतूस बरामद किए है। आरोपी की पहचान बड़ौदा सिहांनी के नदीम के रुप में की है। पुलिस ने यह खुलासा नहीं किया है कि बदमाश के पास तमंचा कैसे और कहां से पहुंचा।
Car AC की सर्विस पर पाएं लेबर पर 50% छूट: 7417094122


























