
मकान बना अवैध पशु कटान का अड्डा, दो गिरफ्तार व दो फरार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के मोहल्ला चैनापुरा में स्थित एक मकान में पुलिस ने अवैध पशु कटान कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पशु कटान करने के उपकरण और पशु के मांस, अवशेष बरामद किए हैं। मामले में तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्राधिकाri हापुड़ वरुण मिश्रा ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार व अयोध्यापुरी चौकी प्रभारी रमेश चंद्र गौतम पुलिस बल के साथ मंगलवार की रात गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि मोहल्ला चैनापुरी निवासी नईम के मकान में कुछ लोग अवैध पशु कटान कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मकान को घेर लिया और बंद दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। पुलिस को देख दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मकान की छत से होते हुए फरार हो गए जबकि पुलिस टीम ने दो आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम नईम कारी व आरिफ निवासी मोहल्ला चैनापुरी है जबकि जीशान निवासी मोहल्ला निवाजीपुरा व अन्य अज्ञात फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने अवशेषों को रेलवे लाइन के पास जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खुदवा कर दबा दिया।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867




























