घर में लगी आग का मामला: मां के बाद भाई-बहन ने भी तोड़ा दम










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर ढीकरी में तीन सितंबर की शाम एक घर में खाना बनाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग के मामले में मृतकों की संख्या अब एक से बढ़कर तीन हो गई है। रविवार को भाई-बहन की भी मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। एक ही परिवार में हुई तीन मौत से शोक की लहर है।


ज्ञात हो कि 3 सितंबर को धौलाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर ढीकरी निवासी शिमला पत्नी हरिया घर में खाना बना रही थी। चूल्हे के पास रखे ज्वलनशील पदार्थ में आग लग गई थी जिसके बाद आग की चपेट में आकर शिमला, पुत्री रेनू सैनी, नीरज समेत चार लोग बुरी तरह झुलस गए थे। जिस समय घर में आग लगी हरिया वहां मौजूद नहीं था। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए और पुलिस व दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आग में झुलसे चारों को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने चारों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया था। मामले में कुछ दिन पहले शिमला की मौत हो गई थी और अब नीरज व रेनू ने भी रविवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार में कोहराम मचा है।

VIDEO: वीर जी मलाई चाप: अब नॉन वेज का स्वाद वेज में : 8266888248, 9634049246








Related Posts

होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज ने बसों के फेरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। 28 फरवरी से 9…

Read more

आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पटना मुरादपुर बिजली घर से जुड़े इलाकों की विद्युत आपूर्ति शनिवार आज सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक प्रभावित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना
error: Content is protected !!