👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के गढ़ी मोहल्ले में नाले की भूमि पर बने अवैध मकान को बुधवार आज ध्वस्त किया जाएगा। इसके लिए मकान स्वामी को पहले ही सूचना दी जा चुकी है। इससे पहले मंगलवार को पिलखुवा थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने मकान स्वामी से स्वयं सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए।
आपको बता दें कि पिछले तीन साल से नाले का निर्माण कार्य अटका पड़ा है। नाले की भूमि पर अवैध मकान बनाया हुआ है। मकान स्वामी को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस भी दिया जा चुका है लेकिन अवैध कब्जा नहीं हटाए गया। ऐसे में डीएम के आदेश पर ध्वस्तिकरण की कार्रवाई की जा रही है।
हापुड़ का K9 जिम लेकर आया है नई व दमदार मशीनें: 9045760512































