जनपद हापुड़ के लोगों के लिए बुधवार को एक और राहत भरी खबर आई। हापुड़ जिलाधिकारी द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक जनपद में हॉटस्पॉट (Hotspot) क्षेत्रों की संख्या नौ से घटकर आठ रह गई है। तहसील धौलाना (Dhaulana) का गांव हावल (Hawal) अब ग्रीन ज़ोन (Green Zone) में आ चुका है गांव हावल से पिछले 28 दिनों में एक भी कोरोना (Corona) का केस सामने नहीं आया है। हॉटस्पॉट की अपडेटिड लिस्ट-

वहीं आपको बता दें कि जनपद हापुड़ की तहसील धौलाना का गांव हावल से जनपद का पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था जो थाईलैंड का था और दिल्ली में आयोजित तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटा थी। जनपद हापुड़ का कोरोना का यह पहला मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है।
वहीं आपको बता दें कि मंगलवार रात को प्रशासन द्वारा प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक एक और कोरोना मरीज के स्वस्थ होने से जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 21 से घटकर 20 रह गई। जिले में अभी कोरोना के 26 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं जिनमें से छह मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।






























