हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लखनऊ के होटल लेवाना सुइट्स मे हुए भयंकर अग्निकांड के बाद हापुड़ के होटल व बैंकटहाल तथा जिम संचालकों में हड़कम्प मचा है, क्योंकि इन व्यापारिक स्थलों का निर्माण न तो मानक के अनुरुप किया गया है और न ही एचपीडीए का कम्पलीशन सर्टिफिकेट है। दमकल विभाग की एनओसी तो शायद ही किसी के पास हो।
जनपद हापुड़ में बड़ी संख्या में होटल, जिम, बैंकटहाल संचालित हैं जिन्होंने एचपीडीए से नक्शा तो खानापूर्ति के लिए स्वीकृत करा रखा है, परंतु भवन निर्माण मानक के विपरीत है औऱ साथ ही चार-चार मंजिल तक निर्माण है। व्यापारिक भवनों में पार्किंग के लिए बने बेसमैंट का भी व्यावसायिक उपयोग हो रहा है जिस कारण मुख्य मार्गों पर हर वक्त जाम लगा रहता है।
होटलों, बैंकटहालों तथा जिम में देखने के लिए फायर उपकरण तो लगे है और खाना पूर्ति के नोटिस भी गए है, परंतु सब ढाक के तीन पात साबित हो रहे है। लखनऊ के होटल मे हुए अग्निकांड से सबक लेने की जरुरत है।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
Large के साथ Medium, Medium के साथ Small Pizza FREE: 8979755041





























