हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में स्थित कोतवाली रोड पर एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा जहां नियमों के विरुद्ध अस्पताल का संचालन किया जा रहा था. ऐसे में छह बेड के अस्पताल को सील कर दिया. बताया जा रहा है कि अस्पताल में जांच के दौरान मिले किसी भी चिकित्सक का पंजीकरण नहीं मिला.
कोतवाली रोड पर प्रतीक हेल्थ केयर सेंटर एक घर में संचालित किया जा रहा था जहां जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल को जारी गाइडलाइन के अनुसार आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध नहीं हुए. यह अस्पताल बिना पंजीकरण चलता पाया गया. अस्पताल को फिलहाल सील कर दिया है.
MISS N KIDS से खरीदें EXCLUSIVE RANGE : 7017025953
























