यूपी से छेड़छाड़ के मामले में अस्पताल के कंपाउंडर पर मुकदमा












यूपी से छेड़छाड़ के मामले में अस्पताल के कंपाउंडर पर मुकदमा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित राज नर्सिंग होम के बाहर स्थित कैंटीन में काम करने वाली युवती से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अस्पताल के कंपाउंडर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि कंपाउंडर ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। जब उसने घटना का विरोध किया तो उसने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की और पीड़िता के साथ छेड़छाड़ कर उसे जमकर पीटा। मौके पर लोग एकत्र हुए। इसके बाद जमकर हंगामा किया और कंपाउंडर शाहनवाज अस्पताल में घुस गया जिसके बाद लोगों ने हंगामा कर पुलिस को मामले से अवगत कराया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कंपाउंड पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह मामला 22 अप्रैल का है जब हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित राज नर्सिंग होम के बाहर मौजूद कैंटीन पर युवती से अस्पताल के कंपाउंडर शाहनवाज ने छेड़छाड़ की। उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी उसके साथ मारपीट कर मौके से फरार हो गया व अस्पताल में घुस गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!