हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गत दो साल कोरोना काल का मानदेय न मिलने से जनपद हापुड़ की आशा व आशा संगिनी आर्थिक संकट से जूझ रही है और शनिवार को वे प्रदेश राज्य मंत्री जसवंत सैनी को मांग पत्र देने के लिए हापुड़ के प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इंतजार करती रही।
आशा व आशा संगिनी कर्मचारी संगठन हापडु की अगुवाई में रश्मि कुमार, आशा, ऊषा, सुदेश, गीता, मुनेश, ममता, मंजू, अंजू आदि हापुड़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एकत्र हुई। उन्होंने बताया कि आशाओं व संगिनी को 300 रुपए व 500 रुपए प्रतिदिन मिलते है और 1500 रुपए प्रतिमाह धनराशि बढ़ाने की घोषणा की है।
खास बात यह है कि गत दो वर्ष का कोरोना काल से अब तक उन्हें कोई भत्ता नहीं मिला है और वे आर्थिक संकट से जूझ रही है। वे बकाया धनराशि का भुगतान करने की मांग कर रही है।


























