👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की रात क्षेत्र में जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया और इलाके में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त की। पुलिस का कहना है कि हुड़दंगियों को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस ने पेट्रोलिंग कर लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की।
































