हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के आदित्य मेमोरियल जुडो क्लब के खिलाड़ियों ने मेरठ मंडल स्तरीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता में आठ गोल्ड मेडल जीते जिसके बाद शुक्रवार को गढ़ में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। 22 दिसंबर को कैलाश प्रकाश स्टेडियम मेरठ में प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें आदित्य मेमोरियल क्लब के खिलाड़ियों ने आठ गोल्ड मेडल अपने नाम किए। अंजलि, इकरा, पूजा, आकांक्षा, अकाश, नितिन यादव आदि खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























