
मासिक संकुल बैठक में समायोजित शिक्षकों का सम्मान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): प्राथमिक विद्यालय नवादा,हापुड़ में शिक्षक संकुल मासिक बैठक का आयोजन मंगलवार को किया गया। बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा समायोजित शिक्षक साथियों का सम्मान किया गया।
सर्वप्रथम माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर बैठक का प्रारंभ किया गया और न्यायपंचायत अकड़ौली में समायोजित शिक्षकों का स्वागत कर छोटा सा उपहार देकर सम्मानित किया।
बैठक के एजेंडे के अनुसार सभी को एक मनोरंजक गतिविधि कराई गई जिसमें शिक्षकों को टीम में बांटकर शब्दों को बिना बोले अपनी टीम को बिना बोले शब्दों को पहचानना था जिसमें सभी ने बहुत ही सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।
इसके पश्चात स्मार्ट टी वी के पर पीपीटी के माध्यम से एजेंडा बिंदुओं पर क्रम से प्रकाश डाला।
उसके पश्चात अकड़ौली न्यायपंचायत से समायोजित होकर जाने वाले शिक्षक साथियों को पुष्पमाला व उपहार देकर उनके भविष्य की शुभकामनाएं दी।
बैठक में न्यायपंचायत के सभी 15 विद्यालयों के लगभग 40 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में संकुल शिक्षकों में डॉ. रेणु देवी,पूजा चतुर्वेदी व सुरेंद्र सिंह रहे।प्राथमिक विद्यालय नवादा,हापुड़ के स्टाफ़ से प्रधानाध्यापिका श्रीमती विशाखा,श्रीमती उर्वशी नैन व अंजू त्यागी मैम का सहयोग रहा।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601

























