हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला ईकाई हापुड़ के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की डॉक्टर अरुणा शर्मा, टैगोर पब्लिक इंटर कॉलेज की अध्यापिका मोनिका त्यागी, ममता शर्मा व डॉक्टर सरगम अग्रवाल को तिरंगा पटका पहनाकर व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित करने वालों में राष्ट्रीय सैनिक संस्था की महिला ब्रिगेड की पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुमन त्यागी, जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, हरिराज सिंह, मुकेश त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश प्रजापति जिला सूचना प्रसारण मंत्री श्याम वर्मा तहसील अध्यक्ष सतबीर प्रधान तहसील उपाध्यक्ष ताराचंद जाटव प्रशासनिक सदस्य डॉ कुलदीप आर्य उपस्थित रहे।
विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज
🔊 Listen to this विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा सिखेड़ा गांव में दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर…
Read more






















