सेवा भारती के कार्यकर्ताओं का सम्मान
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): सेवा भारती हापुड द्वारा अनुसुइया सिलाई किशोरी विकास केंद्र, जगन्नाथपुरी पर आयोजित एक कार्यक्रम में सेवा भारती के विभिन्न केन्द्रों पर दीपावली पर बालिकाओं द्वारा बधाई कार्ड, कैंडिल तथा डेकोरेशन का सामान बनाने के लिए प्रेरित करने वालों को पटका ओढाकर सम्मानित किया गया। सेवा भारती के संरक्षक बिजेंद्र कुमार गर्ग लोहे वाले, नगर अध्यक्ष नरेश मिश्रा, मंत्री ओमप्रकाश प्रजापति, ब्रजेश कुमार गोयल,मातृमडंल की विभाग अध्यक्ष संगीता मित्तल, जिलाध्यक्ष शशी गोयल, केन्द्र संचालिका मोना वर्मा, नीतू सैनी ,मीना चौहान आदि को सम्मानित किया गया। संरक्षक बिजेंद्र कुमार गर्ग ने कहा कि सेवा भारती विभिन्न सेवा केंद्र चलाकर बालिकाओं को संस्कारित कर उन्हें स्वावलंबी बना रही है। सिलाई, ब्यूटिशयन, हस्तशिल्प का प्रशिक्षण जीवन में उपयोगी है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622






























