👁 0 views Views
सड़क सुरक्षा माह के समापन पर श्रेष्ठ कार्य करने पर सम्मानित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): एक नवम्बर से शुरू हुए सड़क सुरक्षा माह का 30नवम्बर गुरूवार को समापन हो गया।
अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बथेस्डा क्रिश्चियन अकेडमी, हापुड़ के सभागार में यातायात माह नवंबर-2023 के समापन समारोह के अवसर पर स्टाफ व छात्र व छात्राओं को संबोधित करते हुए यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया और कहा कि ट्रैफिक रूल का पालन करने में ही सभी की भलाई है और सड़क हादसों पर काबू पाया जा सकता है।इस दौरान सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
अप्सरा साड़ीज से खरीदें न्या कलेक्शन: 9997358158




























