महाराज अग्रसैन जयंती पर अवकाश घोषित हो
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय वैश्य युवा महासम्मेलन की शनिवार को हापुड़ में आयोजित मंडलीय बैठक में महाराज अग्रसैन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने तथा उनकी जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की गई है।
अखिल भारतीय वैश्य युवा महासम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री उमेश अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज सदैव से भाजपा का वोट बैंक रहा है और उत्तर प्रदेस में भाजपा सरकार के सत्तारुढ़ होने में वैश्य समाज का विशेष योगदान रहा है। महाराज अग्रसैन पहले समाजवादी थे, परंतु सरकार ने महापुरुष महाराज अग्रसैन जयंती अवकाश रद्द कर दिया।
वैश्य नेता उमेश अग्रवाल ने कहा कि आगामी 17 दिसम्बर को लखनऊ में वैश्य संकल्प रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बड़ी तादाद में वैश्य समाज शामिल होगा। इस मौके पर श्रीराम अग्रवाल, डा.विपिन गुप्ता, संजय अग्रवाल, योगेंद्र कुमार गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
































