हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सर्दी और कोहरे को देखते हुए कक्षा एक से कक्षा 12 तक के छात्रों का 7 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। 8 जनवरी को रविवार होने के पश्चात 9 जनवरी को स्कूल खुलेंगे। अवकाश अवधि में प्रधानाचार्य, शिक्षक, कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित होंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक हापुड़ के कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिलाधिकारी के आदेश पर छुट्टियां की गई हैं। प्रदेश में ठंड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है जहां बुधवार यानी 4 जनवरी से शनिवार 7 जनवरी तक कक्षा एक से कक्षा 12 तक के छात्रों का अवकाश घोषित किया गया है। 8 जनवरी को रविवार होने के चलते विद्यालय छात्रों के लिए सोमवार को खुलेंगे। हालांकि इस दौरान शिक्षक, प्रधानाचार्य, कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।


























