
UGC कानून पर रोक पर खेली गुलाल की होली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): UGC के नए कानून पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने के बाद सवर्ण समाज के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा ग़ुलाल लगाकर खुशी व्यक्त की। हालांकि रोक के बाद भी सवर्ण समाज का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। सवर्णों का कहना है कि कानून ही गलत बनाया गया जिसकी कोई आवश्यकता नहीं थी। ऐसा कानून समाज में वैमनस्य एवं विघटन पैदा करेगा। ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के UGC कानून पर रोक के आदेश के बाद कोर्ट का सम्मान रखते हुए देवी मंदिर, हापुड़ से होने वाले विशाल विरोध मार्च को भले ही स्थगित कर दिया गया। परन्तु कानून वापस ना होने पर और बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा ये काला कानून तुरंत रद्द किया जाए।
अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731
























