👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की हैंडलूम नगरी पिलखुवा में श्री बालाजी महाराज सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। होली मिलन समारोह में श्री बालाजी महाराज का दरबार सजाया गया। बाबा को चोला चढ़ा श्रंगार कर छप्पन भोग प्रसादी लगाया गया।
समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र गोयल ने बताया कि व्यक्ति को धार्मिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए जिससे मनुष्य का कल्याण हो सके। इस अवसर पर सुनील कुमार गर्ग, अनुज मित्तल, मोहित गुप्ता, मनोज मित्तल, दीपक वर्मा, पीयूष कुमार, गौरव गोयल, शिखा, माला, रिंकी गोयल आदि भक्तों ने भाग लिया।


























