हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री बालाजी धाम में होली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने फूलों की होली भी खेली और सुंदर-सुंदर झांकियों के दर्शन किए। इसके पश्चात विशाल आरती में भक्तों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री बालाजी धाम के पीठाधीश्वर यशवर्धन आचार्य जी महाराज ने बताया कि शनिवार की शाम को मंदिर के परिसर में होली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम बालाजी का आशीर्वाद लेकर संकीर्तन शुरू हुआ जहां भक्तों ने आस्था का परिचय दिया। भजन गायक ने माहौल को पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग दिया। श्रद्धालुओं पर होली और श्रद्धा का रंग इस कदर चढ़ा कि उन्होंने फूलों की होली खेली। इस अवसर पर निकली भगवान हनुमान की दो झांकियां और राधा कृष्ण की झांकियां पर पुष्प वर्षा की गई जहां कलाकारों ने भजनों पर नृत्य किया। झांकियों के पश्चात विशाल आरती की गई और श्रद्धालु ने बालाजी महाराज का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी अमित, सुनील गर्ग, राम भक्त मोहित गोयल, शिवांक, मोहित बंसल, कपिल गोयल, करण सेठी आदि भक्तों ने हिस्सा लिया। पुरुषों के साथ-साथ महिला, बुजुर्गों व बच्चों ने भी अपनी आस्था का परिचय दिया।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
एलायंस क्लब हापुड़ महक की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनायें




























