👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री संकट हरण हनुमान मंदिर में होली उत्सव मनाया गया. मंदिर में श्री राधा कृष्ण की भक्ति से ओतप्रोत भजनों का भक्तों ने खूब आनंद लिया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भक्ति रंग में रंग गए.
बता दें कि उत्तर प्रदेश युवा वैश्य महासम्मेलन जनपद हापुड़ तथा राधे-राधे संकीर्तन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अभिषेक गोयल, अनुज गोयल, संजय अग्रवाल, सचिन गोयल सर्राफ, मोहित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे.
सरकारी नौकरी के लिए बचपन से ही करें बच्चे को तैयार: 8710828384, 8710848586





























