
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ में एच.आई.वी. जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी हापुड़ डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जनपद हापुड़ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में राजकीय महिला चिकित्सालय कोठी गेट परिसर से एचआईवी एड्स कार्यक्रम की एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली राजकीय महिला चिकित्सालय कोठी गेट से मैंन मार्केट होते हुए नगर पालिका परिषद पार्क में संपन्न हुई रैली में सम्मिलित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों एवं शालोम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल देवलोक स्वर्ग आश्रम रोड के बच्चों एवं लायन वुल्फ क्लब हापुड़ के सदस्यों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर एवम् स्लोगन बोलते हुए रैली में भाग लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह व उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार शर्मा रैली के आरंभ से अंत तक रैली का उत्साहवर्धन करते रहे रैली में ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल देवलोक स्वर्ग आश्रम रोड हापुर के बच्चों के साथ सालों चैरिटेबल ट्रस्ट एवं लायन वुल्फ क्लब के अजीत सिंह प्रदीप कुमार नीरज कुमार संजय कुमार मोनू कुमार अर्जुन सिंह प्रीती शर्मा अनीता सिंह क्षमा सिंह भारती सिंह बिंदु वंदना अंशिका आदि एवं स्वास्थ्य विभाग से दीपक शर्मा सुशील चौधरी मनोज कुमार हरिश्चंद्र दीपक कुमार हसमत अली बृजेश कुमार अमित त्रिवेदी मोहम्मद नाशीर आदि उपस्थित रहे जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह ने कार्यक्रम में सहयोग के लिए शालोम चैरिटेबल ट्रस्ट ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल एवम् लॉयन वुल्फ क्लब हापुड़ का आभार व्यक्त किया।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






























