हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस और एसओजी टीम की शुक्रवार की सुबह हथियार बदं लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल सहित दो बदमाशों को धर दबोचा। घायल बदमाश जनपद गाजियाबाद के थाना भोजपुर के गांव जोया का सुनील है जो भोजपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। घायल का साथी सूरज है जो जनपद मेरठ के थाना सरधना के गांव दबथुआ का रहने वाला है। ये दोनों बदमाश थाना पिलखुवा क्षेत्र में 30 जून को शराब की बिक्री के पैसे को एकत्र करने वाले कलैक्शन एजेंस से लूट व गार्ड से बंदूक लूटने के मामले में वांछित थे।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शुक्रवार को एक प्रैस वार्ता में बताया कि थाना पिलखुवा पुलिस व एसओजी टीम संयुक्त रुप से चैकिंग कर रही थी कि एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जबावी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जो थाना भोजपुर का हिस्ट्रीशीटर सुनील हैं। पुलिस ने घायल सहित उसके साथी सुरज को पकड़ लिया।
पुलिस ने 30 जून को कलैक्शन एजेंट से लूटी राशि के 7200 रुपए तथा गार्ड से लूटी गई एसबीबीएल गन बरामद की हैं।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






























