
हिंदुओं ने लिया एक जुटता का संकल्प
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com/):हापुड़ के नजदीक के गांव धनौरा में रविवार को हिंदू समाज की एक जुटता के लिए हिंदू सम्मेलन व यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में जाति व वर्ग भेद से ऊपर सभी ग्रामीणों ने यज्ञ में आहुतियां डाली और हिंदू समाज ने एक जुट रहने का संकल्प लिया।
गुरुकुल पूठ के अधिष्ठाता स्वामी अखिलानंद सरस्वती ने देश में इस्लामीकरण व ईसाईकरण व चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश में ढाई लाख मदरसे है, जबकि चार सौ गुरुकुल है। उन्होंने आह्वान किया कि आज देश को हिंदू समाज में एकजुट रहने की जरुरत है और हिंदू समाज को जाति व वर्ग भेद से ऊपर उठकर एक मंज पर एकत्र होना चाहिए, इसी में हिंदू समाज का हिंत है।
यज्ञ में वैदिक हिंदू भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष शीतल गहलौत, कवि विजय सिंह त्यागी, कलाकार नितिन शर्मा, सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष ज्ञानेनद्र त्यागी, सोनू वाल्मीकि आदि ने आहुतियां डाली और हिंदू सम्मेलन में हाथ उठाकर एक जुट्ता का संकल्प लिया।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559




























