हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर सीमन/प्रज्ज्वल शर्मा (ehapurnews.com) :– हिन्दू युवा वाहिनी गढ़मुक्तेश्वर की टीम ने दोताई नहर पटरी पर की गयी गोकशी के विरोध में कार्यवाही नहीं होने पर थाना परिसर का घेराव किया। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने पर विरोध किया और चेतावनी दी कि गिरफ्तारी नही होती है तो हिन्दू युवा वाहिनी मंगलवार को गढ़मुक्तेश्वर थाने का पुनः घेराव करेगी।
हिन्दू युवा वाहिनी हापुड़ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष टिंकु शर्मा, नगर अध्यक्ष शोभित ठाकुर व ब्लॉक अध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा कि हिन्दू युवा वाहिनी में उबाल आने का कारण गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में लगातार हो रही गोकशी की घटनाएं है। गढ़मुक्तेश्वर में पिछले कुछ समय से लगातार गौहत्याएं हो रही है। हिन्दू युवा वाहिनी ने एस.एस.आई विनोद कुमार से कहा कि इन गौहत्यारो के विरुद्ध उचित कार्यवाही कर जेल भेजा जाए।
इस दौरान नगर प्रभारी दीपक कुमार, राहुल शुक्ल(रिंकु), सहप्रभारी प्रदीप निषाद, दीपक वर्मा, ब्लॉक संयोजक प्रमोद ठाकुर, कपिल आर्य, नेनपाल सिंह, गौरव कुमार, टिंकु ठाकुर, पुष्पेंद्र चौहान, शंकर, अंकित चौहान, पपेश कुमार, श्याम, पवन, जोगेंद्र, आशीष, सौरभ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811




























