गढ़मुक्तेश्वर, सीमन/प्रज्ज्वल शर्मा (ehapurnews.com) :– गौहत्या से भड़की हिंदू युवा वाहिनी ने मंगलवार को पुनः गढ़मुक्तेश्वर थाने का घेराव किया और गौहत्यारों को पकड़ने की मांग की। बता दें कि 15 नवम्बर को दोताई नहर पटरी पर गौहत्या की गयी थी। मामले में चार के विरुद्ध हिन्दू युवा वाहिनी ने 16 नवम्बर को गढ़मुक्तेश्वर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के द्वारा 19 नवंबर तक कार्यवाही नही होने पर 20 नवंबर को हिंदू युवा वाहिनी ने थाने का घेराव किया व एस.एस.आई विनोद कुमार के द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने पर 48 घंटे का समय गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को दिया।
48 घंटे बीत जाने पर हिन्दू युवा वाहिनी का आक्रोश फूट पड़ा और सैकड़ो कार्यकर्ताओ व पदाधिकारीयो ने वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष टिंकु शर्मा के नेतृत्व में थाना परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और अपनी मांग अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र व क्षेत्र अधिकारी पवन कुमार के समक्ष रखी। आरोपियों को गिरफ्तार नहीं होने से विरोध किया।
इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी नगर प्रभारी दीपक कुमार, अंकुर त्यागी, हियुवा नगर अध्यक्ष शोभित ठाकुर, हियुवा ब्लॉक अध्यक्ष अंकित शर्मा, राहुल शुक्ल(रिंकु), हियुवा सहप्रभारी प्रदीप निषाद, दीपक वर्मा, रोहित मल्होत्रा, पिन्टू गोस्वामी, जतिन शर्मा, वीर ओमकार, बब्लू उपाध्याय, कपिल आर्य, गौरव कुमार, पुष्पेंद्र चौहान, अंकित प्रजापति, जितेंद्र कुमार, पपेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
चूर-चूर नान के साथ चखें चाप का जायका || 8979755041






























