👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/प्रज्वल शर्मा (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के बिहुनी गांव में हिंदू युवा वाहिनी की बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ नए ब्लॉक अध्यक्ष की भी घोषणा की गई जिसमें बिहुनी गांव के अंकित शर्मा को हिंदू युवा वाहिनी ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में चुना गया। अंकित शर्मा के समर्थकों में भारी उत्साह एवं जोश देखने को मिला।
हिंदू युवा वाहिनी जिला प्रभारी मनोज राणा, संयोजक कपिल शर्मा, विनीत तोमर, राहुल शुक्ला रिंकू एवं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष टिंकू शर्मा ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अंकित शर्मा को जिम्मेदारी सौंप दी और संगठन को मजबूत करने के लिए काफी सुझाव भी दिए।


























