
हिन्दू रक्षा दल युवा मोर्चा गौ रक्षा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नगर पिलखुवा में ग्राम खेड़ा शिव मंदिर पर हिन्दू रक्षा दल युवा मोर्चा गौ रक्षा की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम खेड़ा पिलखुवा में आयोजित किया गया जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदाताओं को एक-एक जीवन रक्षक हेलमेट भेंट स्वरूप देकर सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश गौ रक्षा प्रमुख और जिला मीडिया प्रभारी के प्रयास से आयोजित शिविर में गौ रक्षा प्रमुख अजय राघव ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान महादान है, इससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया। अथिति रूप मे कैप्टन विकास गुप्ता” दर्जा राज्य मंत्री उo प्रo सरकार के प्रतिनिधि अनुपम जिंदल भी शिविर में उपस्थित रहे। इस मौके पर सौरभ चौहान, चेतन बजरंगी, रवि तोमर, अजय तोमर, मयंक गिरी, समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601


























