नूंह हिंसा के विरोध में हापुड़ में हिंदू नेता सड़क पर उतरे
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हरियाणा राज्य के नूंह जिले में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल तथा हिंदू संगठनों द्वारा निकाली जा रही जलाभिषेक यात्रा पर मुस्लिमों द्वारा किए गए पथराव के विरोध में हिंदुओं में पनप रहे गुस्से का असर बुधवार को हापुड़ में भी देखने को मिला। हिंदू संगठनों ने बुधवार को हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर आतंकवाद का पूतला फूंक कर नूंह कांड के लिए दोषी लोगों को फांसी पर लटकाए जाने की मांग की और जलाभिषेक यात्रा पर हमले को दुर्भाग्य पूर्ण घटना और एक सुनियोजित षडयंत्र बताया। पूरा इलाका भारत माता की जय, जय श्रीराम के उद्घोष के गूंज उठा।
विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल व बजरंगदल के अरुण अग्रवाल की अगुवाई में बुधवार को बड़ी तादाद में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता एकत्र हुए और उन्होंने आतंकवाद के पुतले के साथ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी लोगों ने नूंह घटना को एक सुनियोजित षडयंत्र बताते हुए पुतले को फूंक दिया। आतंकवाद का पुतला फूंकने के दौरान विहिप नेता और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। जिलाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने घटना के लिए दोषियों को फांसी पर लटकाए जाने की मांग की। शांति व कानून व्यवस्ता बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।
हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763



























