हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हिंदू नेता रितिक त्यागी को न्यायालय ने जमानत दे दी है और व जेल से रिहा होकर घर पहुंच गया है। हापुड़ के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने रितिक से भेंट कर स्वागत किया।
बता दें कि 13 अप्रैल की शाम को पक्का बाग चौपला पर बाइक को लेकर रितिक की कुछ पुलिस कर्मियों से कहासुनी हो गई और पुलिस ने रितिक के विरुद्ध धारा 332, 353, 504, 506, 186 तथा 427 में मुकद्दमा दर्ज कर भेज दिया था। माननीय न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद रितिक को जमानत दे दी।
विश्वसनीयता के साथ कराएं Full Body Checkup, वह भी सबसे कम दामों पर: 7817982711
























