👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : हापुड़ के गांव भदस्याना (बहादुरगढ़) के पंचायत भवन में आंतरिक सुरक्षा व अखण्ड भारत के विषय में हिन्दू जागरण मंच की बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि प्रान्त सह विधि प्रमुख दीपक शर्मा व पवन तोमर जिला संयोजक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैठक में संगठन विस्तार व महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर जिला मंत्री चेतन चौहान, रमेश चौहान सम्पर्क प्रमुख, वीरांगना वाहिनी जिला महामंत्री ललिता चौहान, अमन अग्रवाल बहादुरगढ़ न्याय पंचायत संयोजक, हरेंद्र यादव, विवेक आर्य, शुभम लोधी बहादुरगढ़ जसवंत, सतीश सेन व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

























