हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय व्यापार मंडल का स्थापना दिवस मेरठ में धूमधाम से मनाया।समारोह में धर्मेंद्र भारद्वाज MLC मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष राजे बाबू रस्तोगी ने की । कार्यक्रम में हापुड़ के व्यापारी हिमांशु जैन को पश्चिम उत्तर प्रदेश का प्रदेश महासचिव मनोनित किया गया।नवनियुक्त प्रदेश महासचिव का माला पहनाकर और शॉल उड़ाकर व्यापारियों ने स्वागत किया।साथ में हापुड के मुदित मोहन अग्रवाल और अश्वनी कुमार गर्ग का भी स्वागत किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव सुधीर कांत शर्मा जी ने कहा कि हिमांशु जैन कई सालो से संगठन में कई जिम्मेवारी निभा चुके है अब उन्हें पश्चिम उत्तर प्रदेश की जिम्मेवारी निभानी है और संगठन को मजबूत करना है । राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर राकेश शर्मा हापुड़ जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, मेरठ जिलाध्यक्ष संजय प्रधान और गाजियाबाद जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने हिमांशु जैन को बधाई दी। इस कार्यक्रम में मेरठ, हापुड़, बागपत, बुलंदशह, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर जनपदों से व्यापारी सम्मिलित हुए।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9837509509 पर


























