
हिमांशु जैन दम्पति को लकी ड्रा का इनाम,मिली बधाई
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जब पुरस्कार मिलता है तो मन प्रफुल्लित हो उठता है,ऐसा ही हुआ जैन धर्म के अनुयायी हिमांशु जैन दम्पति के साथ।सभागार में जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई तो हिमांशु खुशी से उछल पड़े और पुरस्कार पाकर सभी का आभार जताया।
नमोस्तु भवन निकट मंगल भवन मेरठ रोड पर 108 श्री नमोस्तु सागर जी महाराज के सानिध्य में दशलक्षण पर्व की संध्या में साँस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें फैशन से धर्म की ओर पर साँस्कृतिक फैशन शो किया गया।इस मौके पर उपस्थित लोगों के बीच लकी ड्रॉ निकाला गया जो हिमांशु जैन अध्यक्ष भारत विकास परिषद युवा शक्ति का निकला।
संजीव जैन ने लकी ड्रॉ गिफ्ट हिमांशु जैन और उनकी पत्नी रीमा जैन को प्रदान किया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





























