हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गाजियाबाद में एक युवक से ठगी करने के आरोपी हापुड़ के ज्ञानलोक कॉलोनी निवासी गुप्ता बाप-बेटे शुरु से ही शहर में चर्चा में रहे हैं। बेटे हिमांशु गुप्ता पुत्र अरुण गुप्ता और पिता अरुण गुप्ता पुत्र महेश चंद पर आरोप है कि इन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक से करोड़ों रुपए ठग लिए। दोनों को माननीय हाईकोर्ट से एंटीसिपेट्री बेल मिल चुकी है। हालांकि अरुण कुमार का तो कोरोना काल के दौरान निधन हो गया और हिमांशु हापुड़ में लग्जरी लाइफ का आनंद उठा रहा है।
ये भी पढ़ें: राजीव कंसल मौत के मामले पर आरोपियों की जमानत अर्जी पर 27 को सुनवाई
जानें क्या है पूरा मामला:
मामला गाजियाबाद के कविनगर थाने का है जहां साल 2020 अक्टूबर में रघुवीर सिंह ने आठ आरोपियों के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया। मामला कविनगर स्थित होली एंजल्स पब्लिक स्कूल समिति से जुड़ा है जहां पीड़ित रघुवीर सिंह ने खुद के साथ 8 करोड़ अड़तीस हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला समिति के पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ जैन, पूर्व उपाध्यक्ष विपिन कुमार जैन, पूर्व प्रबंधक शानू जैन, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य प्रद्युमन जैन, पूर्व उपप्रबंधक साक्षी जिंदल, विजय कुमार तथा हापुड़ की आलोक कॉलोनी निवासी पूर्व कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता (अरुण की मृत्यु हो चुकी है) तथा पूर्व कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु गुप्ता (बाप-बेटे) के खिलाफ मामला दर्ज कराया। बता दें कि समिति की खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देकर करोड़ों रुपए ठगे गए।
किन-किन धाराओं में हुआ केस दर्ज:
गाजियाबाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 120-बी, 506, 471, 468, 467, 406 तथ 420 के तहत सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिमांशु गुप्ता फिलहाल हापुड़ में ही है जबकि उसके पिता का निधन हो चुका है।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509























