हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से 10 फरवरी को चुनाव संपन्न हुए. इस दौरान जनपद में कुल मिलाकर 67. 68 % वोटिंग हुई. जिले में सबसे ज्यादा वोटिंग धौलाना विधानसभा क्षेत्र में हुई जहां 69.1 प्रतिशत वोटिंग हुई. वहीं हापुड़ विधान सभा सीट मतदान में जिले में दूसरे नंबर पर रही जहां 67.05 प्रतिशत वोट पड़े. जबकि गढ़मुक्तेश्वर में सबसे कम 66.67 प्रतिशत मतदान हुआ.
आपको याद दिला दें कि धौलाना में वर्ष-2017 में 66.89 प्रतिशत व वर्ष-2012 में 65.86 प्रतिशत मतदान हुआ था। हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में वर्ष-2017 में 64.54 प्रतिशत व वर्ष-2012 में 62.32 प्रतिशत मतदान हुआ था। गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष-2017 में 67.30 प्रतिशत व वर्ष-2012 में 65.66 प्रतिशत मतदान हुआ था।
ये भी पढ़ेः- अवैध कालोनी में प्लाट बिक्री का नक्शा जारी
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























