हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मौहल्ले राजीव विहार, सैनी नगर, त्रिलोक नगर, मजीदपुरा के आवासीय भवनों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन नम्बर-5 से लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है।
उक्त कालोनियों के लोग हाईटेशन लाइन को स्थानांतरित करने की मांग लम्बे समय से करते आ रहे है, परंतु बिजली विभाग सुनने को तैयार नहीं है। इलाके के नागरिक गुरुवार को जिला कलैक्ट्रेट पहुंचे औऱ प्रशासनिक अफसर को एक ज्ञापन देकर विद्युत लाइन हटाने की मांग की।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























