
स्कूलों के ऊपर से हटेगी हाईटेंशन लाइन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्देश दिया है कि सूबे में सरकारी स्कूलों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाया जाएगा। इस कार्य के लिए बजट आड़े नहीं आएगा। जनपद हापुड़ की तीनों तहसीलों में 24 परिषदीय स्कूल चिन्हित किए गए है जिनके ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इसके लिए सरकार ने 34 लाख रुपए का बजट जारी किया है।
जनपद के 24 परिषदीय सरकारी स्कूलों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन अव जल्द हट जाएगी। शासन ने स्कूलों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट कराने के लिए 38 लाख का बजट जारी कर दिया है। हाईटेंशन लाइन के हटने से स्कूलों में अप्रिय घटना की आशंका खत्म हो जायेगी। जिससे स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों की संख्या में बच्चों को राहत मिलेगी। हापुड़ की तीन तहसील क्षेत्रों के 24 परिषदीय सरकारी स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों व शिक्षकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिले के बेमिक शिक्षा विभाग द्वारा ऐसे 24 स्कूल चिंहित किए गए, स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन को हटाने का रास्ता साफ हो गया है।
बता दे कि थाना हाफिजपुर के गांव लवादा के प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका 500 रेणु देवी अनेक बार विद्यालय के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन को हटाने की मोग कर चुकी है।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926


























