हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में पुलिस-प्रशासन ने शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज को लेकर धर्मगुरुओं के साथ बैठक की और सभी से शांति बनाए रखने की अपील की. हापुड़ में जिस प्रकार पिछली जुम्मे की नवाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. ठीक उसी प्रकार शांतिपूर्ण तरीके से जुम्मे की नमाज कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. जिलाधिकारी मेधा रूपम, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कलेक्ट्रेट सभागार में धर्म गुरुओं के साथ बैठक की और शांति बनाए रखने की अपील की. वहीं जनपद के विभिन्न थानों में भी धर्म गुरुओं के साथ शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जहां जुमे की नमाज को लेकर सभी धर्म गुरुओं से शांति बनाए रखने की अपील की गई.
इस दौरान अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की गई. बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने भी धर्म गुरुओं के साथ बैठक की. बता दें कि जनपद में नमाज के दौरान 15 सौ जवान तैनात रहेंगे जो कि खुराफातियों पर निगाह रखेंगे. जिले को 9 सेक्टर और तीन जोन में बांटा गया है.

























