हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित आनंद विहार में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण योजना के तहत 10,000 वर्ग मीटर भूमि पर हर्बल पार्क बनाएगा। इस हर्बल पार्क को प्रदेश के रोल मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा जहां 30 प्रकार के औषधीय पौधे पार्क की सुंदरता को बढ़ाएंगे। बुजुर्गों के घूमने के लिए ट्रैक और अन्य सुविधाएं भी रहेंगी।
औषधीय पौधों की बढ़ती मांग को देखते हुए आनंद विहार योजना के डी ब्लॉक में हर्बल पार्क के लिए 10000 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की गई थी। दो साल पहले लखनऊ से आए अधिकारियों ने निरीक्षण कर मिट्टी के नमूने जुटाए थे जिनमें पर्याप्त पोषक तत्व भी मिले हैं। अब से अर्थ एनजीओ और प्राधिकरण मिलकर पार्क का कार्य करेंगे। पार्क की मैपिंग को लेकर फाइल भेज दी गई है। हर्बल पार्क में करौंदा, कड़ी पत्ता, गुलाब गेंदा, अर्जुन वृक्ष अश्वगंधा आदि के पौधे लगाए जाएंगे।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर




























