प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त फसल आंकलन हेतु हेल्प डेस्क
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ : अधिक वर्षा एवं ओलावृष्टि के कारण फसलों को होने वाली क्षति को लेकर कृषि विभाग सतर्क हो गया है। फसलों को होने वाले नुकसान को लेकर जिले में तीन हेल्प डेस्क बनाई गई हैं।
जिला कृषि अधिकारी डाक्टर मनोज कुमार ने बताया कि जिले में शुक्रवार की मध्य रात्रि के बाद से रुक-रुककर वर्षा हो रही है। वहीं, मौसम विभाग द्वारा ओलावृष्टि की भी संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर फसलों को भी नुकसान होने की संभावना बन रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिन किसानों ने अपनी फसलों का बीमा कराया है तथा उनकी फसल को कोई नुकसान हो गया है तो वह 72 घंटे के अंदर इसकी सूचना कृषि विभाग को दे। इसके लिए जिले में तीन हेल्प डेस्क को संचालित किया गया है। इसमें उपकृषि निदेशक
कार्यालय में कर्मचारी अनूप कुमार, किसान कल्याण केंद्र धौलाना में अशोक कुमार, राजकीय बीज भंडार गढ़मुक्तेश्वर में प्रदीप कुमार के नेतृत्व में हेल्प डेस्क बनाई गई है। इसी के साथ क्रमशः तीनों कर्मचारियों 9005873174, 7054735510, 9598550267 नंबर जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त टोल फ्री नंबर 18008896868 पर भी किसान सीधे सूचना दे सकते हैं।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

































