हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली में जबरदस्त बारिश का असर दिखने लगा है। रेलवे रोड से लेकर हरोड़ा मोड तक ढाई फीट तक पानी भरने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी ना होने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है जिसका सीधा असर मुख्य मार्ग पर दिखने लगा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए।
रेलवे रोड से हरोड़ा मोड़ तक प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना जाना लगा रहता है जहां पानी भरने की वजह से हालात बेहद खराब हैं। कई वाहन तो इस पानी में फंसने के कारण बंद हो गए। जल भराव की वजह से बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इस ओर ध्यान दिया जाए।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130

























