हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित सतगुरु मार्केट में स्थित एक दुकान में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है जहां कुछ लोगों पर आरोप है कि उन्होंने रेस्टोरेंट में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की, सारा सामान बिखेर दिया और जमकर हंगामा काटा। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव बिगास निवासी सतेंद्र कुमार उर्फ गोलू ने बताया कि मामला सोमवार का है जब बाइक पर सवार होकर आए कुछ आरोपियों ने रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ की। फ्रिज, कुर्सी, आदि सामान तोड़ दिया और गल्ले में रखी दस हजार रुपए की नकदी भी चुरा ली। गोलू ने बाबूगढ़ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है जिसका कहना है कि आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606




























