👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी में अव्यवस्थाओं का जबरदस्त बोलबाला है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को अव्यवस्थाओं और पुलिसकर्मियों तथा ठेकेदारों के रवैये के चलते काफी परेशानी हो रही हैं। वहीं ब्रजघाट पर एक और लापरवाही देखने को मिली जहां मां गंगा व पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली पॉलीथिन कई दुकानों में दिखाई दी। दुकानदार खुलेआम यहां पॉलीथिन का प्रयोग करते हुए दिखाई दिए जो संबंधित विभाग के अधिकारियों को नजर नहीं आता। ऐसे में नगर पालिका के कर्मचारियों व अधिकारियों की भूमिका संदेह के घेरे में है। डीएम के निर्देश के बाद भी कुछ सख्ती नजर नहीं आ रही।
अब चखें जायकेदार Rolls और Momos का स्वाद: 9719036626




























