हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में किसी बात को लेकर दो पक्ष आपस आमने सामने आ गए। इस दौरान महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ता कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडे चले।
मामला शुक्रवार की शाम गांव रघुनाथपुर का है जहां स्कूटी हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बुजुर्गों ने किसी तरह मामला शांत कराया लेकिन बाद में विवाद बढ़ गया। इस दौरान दबंगो ने लाठी डंडों का इस्तेमाल भी किया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में जमकर पथराव भी हुआ जिसमें महिलाओं समेत लगभग छह लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में































