हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव लालपुर में सोमवार को जमकर पथराव हुआ। इस दौरान सड़कों पर ईंट-पत्थर बिछ गए। लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि मामला मुंजी और गेहूं से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार सोमवार को गांव लालपुर निवासी मोहम्मद राशिद के खेत में रखी मुंजी और गेहूं चोरी हो गए। इसके बाद उसने गांव के ही कुछ लोगों पर चोरी करने का आरोप लगाया और वह अपने गेहूं और मुंजी को लेने के लिए पहुंचा। इसी दौरान बात बिगड़ गई और देखते ही देखते पथराव हो गया। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457





























