हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बीती रात आई जोरदार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया था। गर्मी के साथ उमस ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया था। लोग मजबूरी में ही घरों के बाहर निकल रहे थे लेकिन बुधवार की रात को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश होने लगी। बारिश रात करीब 9:00 बजे के आसपास शुरू हुई और तेज बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि बारिश को लेकर मौसम विभाग पहले ही पूर्वानुमान जता चुका था।
भीषण गर्मी के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बुधवार को भी गर्मी के कारण लोग त्रस्त दिखाई दिए। आसमान से बरसती आग के कारण लोग मजबूरी में ही घरों के बाहर निकल रहे थे। वहीं बीती रात आई तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित





























