👁 0 views Views
त्यौहारों पर पुलिस की भारी गश्त
हापुड सीमन (ehapurnews.com): आगामी त्योहारों को सकुशल सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने व सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस बल के साथ थाना पिलखुआ तथा अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने हापुड क्षेत्रांतर्गत पैदल गस्त व भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया है,साथ ही कहा है कि असामाजिक तत्वों के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थ को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:






























