हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ से प्रयागराज तक बनने जा रहे गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। निर्माण के लिए बड़ी-बड़ी मशीनें भी पहुंच रही है जिनकी ऊंचाई काफी अधिक है। ऐसे में गुजर रही विद्युत लाइनों को हटाने के लिए एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर रही कंपनी ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से पत्राचार कर उन्हें हटाने की अनुमति मांगी है।
बता दें कि एक्सप्रेस वे हापुड़ के 29 गांव से होकर गुजरेगा। जगह-जगह निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए हेवी मशीन पहुंचना शुरू हो गई हैं। ऐसे में जगह-जगह आ रहे अवरोध को हटाने का कार्य किया जा रहा है।
हापुड़: मेरठ स्वीट्स ने शुरू की FREE होम डिलीवरी: 8630009590
























