हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के बहुचर्चित राजीव कंसल मौत प्रकरण के मामले में 27 अगस्त को हापुड़ के न्यायालय में जमानत की अर्जी पर सुनवाई होगी। बता दें कि हापुड़ के टिम्बर व्यवसायी राजीव कंसल ने सूदखोरों की सूदवसूली से तंग आकर खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। मृतक के पिता पूरनमल ने मनीष कंसल, हंमचंद सर्राफ, संजीव कृष्णा सहित चार लोगों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था और एक अन्य आरोपी अरविंद गोयल पर साजिश के तहत दुकान व गोदाम कम कीमत पर खरीदने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 306, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। इस जांच के दायरे में एक बारदाने वाला, एक पेंट वाला और एक टाइल व्यापारी व एक दूध डेयरी का मालिक आदि भी शामिल हैं। आरोपियों ने जमानत हेतु न्यायालय में अर्जी दाखिल की है। माननीय अदालत हापुड़ अर्जी पर 27 अगस्त को सुनवाई करेगा।






















