हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के बहुचर्चित टिंबर व्यापारी राजीव कंसल की मौत के मामले में चार आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई 7 सितंबर को होगी। बता दें कि 9 अगस्त को सूदखोरों से तंग आकर टिंबर व्यापारी राजीव कंसल ने तमंचे से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।
इस सिलसिले में मृतक के पिता पूरनमल ने संजीव कृष्णा, मनीष कंसल, हेमचंद सर्राफ सहित चार लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था और अरविंद गोयल पर एक साजिश के तहत प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप लगाया था।
व्यापारी की मौत के बाद थाना हापुड़ देहात पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी थी और जांच में अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी भी मिल रही थी। पता नहीं किस कारण से पुलिस के दबिश काम में शिथिलता आ गई और आरोपी जमानत के लिए 13 अगस्त को न्यायालय में चले गए। माननीय न्यायालय ने आरोपियों की जमानत की अर्जी पर सुनवाई के लिए अब 7 सितंबर 2021 नियत की है।
लड्डू गोपाल की ड्रेस किफायती दामों पर खरीदें और पाएं एक गिफ्ट फ्री:























